रांची DTO ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रवीण कुमार प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) जीतवाहन उरांव की ओर से सोमवार को कचहरी चौक पर वाहनों के खिलाफ संयुक्त जांच अभियान चलाया गया

इस दौरान अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट का उपयोग कर रहे वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। साथ ही वाहन संबंधी अन्य कागजातों जैसे बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना बीमा, बिना लाईंसेंस इत्यादि को लेकर लगभग सैकड़ों वाहनों की जाँच की गई।

जांच अभियान में कई वाहनों को अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट का उपयोग कर रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ऐसे वाहनों से जांच स्थल पर ही नेम प्लेट उतरवाया गया।

मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 179 के तहत् दण्ड शुल्क वसूल किया गया। कुल 17 वाहनों से 26 हजार 500 रूपये दण्ड शुल्क वसूल किया गया।

डीटीओ ने बताया कि विभिन्न प्रकार के निजी, व्यवसायिक वाहनों में कई प्रकार के विशिष्ट नेम प्लेट लगाये जा रहे हैं। विभिन्न रंगों में लिखे रहने से लोग के बीच वाहनों के विशिष्ट होने का संदेह उत्पन्न होता है।

इससे यातायात परिचालन प्रभावित होता है। कई अवसरों पर एम्बुलेंस जैसे वरीयता प्राप्त वाहनों को भी आवागमन में बाधा का सामना करना पड़ता है।

साथ ही परिवहन कर रहे रोगियों को परेशानियों होती है, साथ ही कई मामलों में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मौतों में वृद्धि होती है।

डीटीओ ने बताया कि जांच अभियान समय-समय पर नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी मोटरवाहन चालक मालिक सरकारी अधिसूचना का अनुपालन करें।

Share This Article