Latest Newsझारखंडरांची नगड़ी पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार, अपोलो कंपनी का टायर...

रांची नगड़ी पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार, अपोलो कंपनी का टायर और पिकअप वैन बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के नगड़ी थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम जीतू उरांव बताया गया है।

वह नगड़ी थाना क्षेत्र के कुदलौंग का रहने वाला है। इसके पास से चोरी का अपोलो कंपनी का 16 पीस टायर और उजला रंग का पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 12 जनवरी को आईटीआई बजरा सर्वेश्वरी नगर निवासी दिनेश साव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि जीतू उरांव अपोलो कंपनी का पांच लाख रुपये मूल्य का 28 पीस टायर सहित पिकअप गाड़ी (जेएच 01 ईसी 6030) चोरी कर फरार हो गया है।

सूचना के बाद सदर अंचल इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीतू उरांव को उसके आवास से गिरफ्तार किया।

उसकी निशानदेही पर चोरी की गई अपोलो कंपनी का 16 पीस टायर और पिकअप वाहन बरामद किया गया।

छापेमारी टीम में नगड़ी थाना प्रभारी विनोद राम, किरण बाला, देवराज राम, बलिराम उरांव , संतोष दास, प्रमोद कुमार पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...