रांची संत जेवियर्स कॉलेज के स्टूडेंट की सिक्किम में बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की हालत गंभीर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के संत जेवियर्स कॉलेज (St. Xavier’s College) से बीएड कोर्स के सिक्किम शैक्षणिक भ्रमण पर गये विद्यार्थियों की बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

हादसे में कई छात्रों को चोटें आई हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को CRH में भर्ती कराया गया है।

रांची वापसी के दौरान सिक्किम (Sikkim) के ऑरेंज गांव के सात माइल ताडोंग के सामने पास बस का ब्रेक फेल हो गया। बस में चालक समेत कुल 26 छात्र सवार थे।

बुधवार को सभी विद्यार्थी कॉलेज टूर पर सिक्किम घूमने गये

दुर्घटना में चालक समेत कई छात्रों को मामूली चोट आयीं। घायलों में अनुशा, रवि आनंद, सुमित, सीमा, प्रीति, नूतन, जशीन, संजू, निधि तिग्गा, अनुपम, ऋतु प्रिया, स्वाति अनिभा, नेहा, डेविड सहित अन्य लोग हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया।

घायलों में चार छात्रों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को सभी विद्यार्थी कॉलेज टूर (college tour) पर सिक्किम घूमने गये थे।

Share This Article