हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर मेन रोड पहुंचे रांची SSP, कहा- किसी को नहीं बख्शेंगे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा (Surendra Kumar Jha) ने करीब 12 घंटे के बाद फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शनिवार को वो मेन रोड पहुंचे जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया।

उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है की किसी भी तरह की अफवाह से बचें और उसे फ़ैलाने और फैलने से रोकें।

SSP ने कहा है कि गर कोई भी उपद्रवी सोच रहा है की वो बच जायेगा तो ऐसा नहीं है हम एक-एक को चुन चुनकर गिरफ्तार करेंगे।

रांची अमन पसंद लोगों का शहर है और शहर में इस तरह की घटना आगे नहीं हो इसकी हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी।

रांची SSP का पत्थर लगने से टूट गया हेलमेट

रांची SSP सुरेंद्र कुमार झा मेनरोड (Main road) में हुई हिंसा में घायल हुए हैं। उन्हें मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। घटना के वक्त एसएसपी हेलमेट पहने हुए थे।

लेकिन पत्थर लगने से हेलमेट टूट गया। डॉ विजय मिश्रा ने बताया कि SSP का सीटी स्कैन किया गया है। सिर में अंदरुनी चोट नहीं है।

शरीर के अन्य भाग में भी पत्थर से चोट है। रातभर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद उन्हें शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Share This Article