RANCHI : प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मौके पर राजद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की पूरी जिंदगी ही देश को समर्पित थी।

क्रांतिकारी दोस्तों पर जान छिड़कने वाले वीरता और बलिदान उनके खून में था। अपने दोस्तों की दगा की वजह से उन्हें अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ते लड़ते उन्हें अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी।

Share This Article