झारखंड सरकार ने 7 IAS अफसरों को दिया प्रमोशन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनीय प्रशासनिक कोटि के वेतनमान लेबल-12 (Label-12) में प्रमोशन दिया है।

इन अधिकारियों में मुख्य सूरज कुमार, आकांक्षा रंजन, आदित्य कुमार आनंद, जिशान कमर, मृत्युंजय कुमार बरणवाल, शशि रंजन और किरण कुमारी पासी शामिल है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

सभी अधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे

इन अधिकारियों को प्रमोशन एक जनवरी 2022 की तिथि से ही प्रभावी माना गया है।

सभी अधिकारियों को अगले दो वर्षो में आयोजित होने वाले एमसीटी फेज-3 का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।

Share This Article