भाजपा नेताओं ने केक काटकर रघुवर दास और अर्जुन मुंडा का जन्मदिन मनाया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर संजय ने पहाड़ी मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर दोनों नेताओं के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना की।

जरूरतमंदों के बीच फल बिस्कुट का वितरण

उन्होंने पहाड़ी मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ केक काटकर दोनों नेताओं का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच फल बिस्कुट का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ललित नारायण ओझा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संकेत तिवारी, भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम कुमार जयसवाल, संजीव चौधरी, रामाशंकर तिवारी, सुजीत कुमार जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, शक्ति रामायण सिंह, मनीष भगत, पिंटू यादव, हर्ष विश्वकर्मा, कुमार अभियांसु, उज्वल प्रताप सिंह, दिनेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article