रांची-टाटा रोड पर कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची -टाटा मार्ग (Ranchi-Tata Road) पर जोजोडीह गांव के पास बुधवार को कंटेनर ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इससे कंटेनर चालक की मौत हो गयी। जबकि खलासी गंभीर रुप से घायल हो गया।

मृत चालक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई। वह उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। इस हादसे में खलासी मोहित सिंह भी घायल हो गया। इसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

कंटेनर अमेजोन का सामान लेकर कोलकाता से रांची आ रहा था

बताया गया कि कंटेनर अमेजोन(amazon) का सामान लेकर कोलकाता से रांची आ रहा था। इस दौरान रांची टाटा रोड पर पहले से ट्रक खड़ा था। इसमें पीछे इंडीकेटर और अन्य कोई निशान भी नहीं लगा था।

इससे चालक को कुछ समझ नहीं आया और उसने ट्रक में जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कंटेनर का चेंबर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक का पिछला चक्का भी टूट गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला। तब तक चालक की मौत हो गयी थी। पुलिस ने घायल मोहित को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेज दिया।

Share This Article