Covid Update : झारखंड में 31 एक्टिव केस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के मामलों में सबसे अधिक रांची में 13 केस सक्रिय है। राज्य के 23 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

सोमवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के एक जिले से कोरोना का एक नया मरीज मिला हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज मिले है।

इनमें से 31 सक्रिय केस है

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 294 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 18लाख, 96 हजार 910 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 31 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 945 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 318 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article