झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले पर भी हाईकोर्ट में टली सुनवाई

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले की सुनवाई टल गई। खंडपीठ के नहीं बैठने के कारण सुनवाई टली।

उल्लेखनीय है कि पूर्व स्पीकर आलमगीर आलम के समय झारखंड विधानसभा में हुई सभी नियुक्तियों को लेकर प्रार्थी शिवशंकर शर्मा और अधिवक्ता राजीव कुमार की तरफ से याचिका दायर की गई है। इस पर सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस की खंडपीठ में समय निर्धारित था।

मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर, विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच की मांग याचिका के माध्यम से की गयी है।

आलम ने विधानसभा में 150 लोगों की नियुक्ति की थी, जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है

प्रार्थी शिव शंकर शर्मा ने विधानसभा में नियुक्ति घोटाले मामले की सीबीआई से जांच कराने की भी मांग की है। वर्ष 2007-08 में झारखंड विधानसभा में नियुक्ति हुई थी, जिसमें भारी अनियमितता की गई।

याचिकाकर्ता ने झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है, जिसमें पूरी नियुक्ति प्रक्रिया की जांच सीबीआई से कराने का आग्रह किया है।

याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2008 में मधु कोड़ा शासनकाल में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने विधानसभा में 150 लोगों की नियुक्ति की थी, जिसमें भारी अनियमितता बरती गई है।

Share This Article