हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड लौटी टीम का स्वागत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोवा में चार से 15 मई तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 (Sub Junior Men’s Hockey Championship 2022) में हॉकी झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और उप विजेता बनी।

उप विजेता बनने के बाद बुधवार को झारखंड वापसी के दौरान राउरकेला रेलवे स्टेशन से उतर कर बस के माध्यम से टीम सिमडेगा पहुंची।

सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने उप विजेता बनकर लौटे खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया।

तमाम बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे

बस से उतरते ही उन्हें फुल गुलदस्ता और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इनमें अधिकांश खिलाड़ी सिमडेगा जिले के हैं, जिसके कारण खिलाड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए उन्हें रांची मुख्यालय की जगह राउरकेला से ही सीधे सिमडेगा आने की व्यवस्था की गई।

उनके स्वागत कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष हॉकी झारखंड मनोज कोनबेगी, हॉकी कोच प्रतिमा बरवा, कुनुल भेंगरा, सुजीत एक्का सहित जिले के तमाम बालक-बालिका हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।

झारखंड टीम ने पहले मैच में उत्तराखंड को 05-01, उसके बाद हॉकी गुजरात को 20-0, हॉकी चंडीगढ़ को शूटआउट में 4-2, हॉकी उड़ीसा को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ जीत को बरकरार नहीं रख पाई और पराजित होकर उप विजेता बनी।

झारखंड टीम में अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा, एडिशन मिंज, अमित सोरेंग, कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा, रोशन भेंगरा, अभिषेक तिर्की, अभिषेक कुजुर, राकेश बड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज एवं मैनेजर मनीष कुमार शामिल रहे।

Share This Article