हॉकी झारखंड ने तमिलनाडु को हराया

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: तमिलनाडु के कोविलपत्ती में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (National Junior Men’s Hockey Championship) में हॉकी झारखंड ने अपने दूसरे मैच में हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु को शुक्रवार को 7-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में आज हॉकी झारखंड ने मेजबान हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 7-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि 17 से 28 मई तक कोविलपत्ती तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड अपने दूसरे मैच में मेजबान हॉकी यूनिट ऑफ़ तमिलनाडु को 7-1 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इससे पहले अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी गोवा को 10 -0 गोल से पराजित कर जीत के साथ शुरुआत की थी।

झारखंड टीम की ओर से आज कप्तान असीम तिर्की ने मैच के छठवें मिनट ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को पहली बढ़त दी।

प्रेम केरकेट्टा ने फील्ड गोल कर पुन स्कोर 6-1 कर ली

उसके बाद 17वें मिनट में अभिषेक गुड़ियां ने फील्ड गोल कर टीम को 2-0 से आगे की, 26वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से आतिश डोडरॉय ने गोल कर हाफ टाइम तक 3-0 से बढ़त ले ली।

हाफ टाइम के बाद पेनाल्टी कॉर्नर स्पेलिस्ट असीम आइड ने पेनाल्टी कॉर्नर से 35वें और 45वें मिनट में लगातार दो गोल कर 5-0 से बढ़त ले ली।

लेकिन 52वें मिनट में मेजबान तमिलनाडु टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। उसे सतीश बी ने गोल में बदलकर स्कोर 1-5 कर ली।

उन्होंने बताया कि ठीक एक मिनट बाद ही 53वें मिनट में झारखंड के प्रेम केरकेट्टा ने फील्ड गोल कर पुन स्कोर 6-1 कर ली।

56वें मिनट में झारखंड को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे जोसेफ टोपनो ने गोल में बदलकर 07-01 से मैच अपने नाम कर लिया।

उन्होंने बताया कि झारखंड टीम के पेनाल्टी कॉर्नर स्पेसलिस्ट असीम आइद बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

झारखंड टीम में विजय कुमार महतो, असीम आइंड, दीपक बारला, लव लाइट कुजुर, संदीप टोप्पो, रोहित बेसरा आदि शामिल है।

Share This Article