गुजरात को हराकर हॉकी झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने रविवार को अपने दूसरे मैच में हॉकी गुजरात को 20-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

झारखंड टीम की ओर aसे अभिषेक तिग्गा पांच गोल, विशाल लकड़ा चार गोल, अमृत तिर्की तीन गोल, एडिशन मिंज दो गोल तथा अमित सोरेंग, अभिषेक तिर्की, रोहित प्रधान, अभिषेक कुजुर, असीम एक्का और रोहित तिर्की ने एक-एक गोल किए। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि झारखंड के अभिषेक तिग्गा ने 19वें मिनट में 42 सेकेंड के अंदर लगातार दो गोल किए। झारखंड टीम ने आक्रमक शुरुआत करते हुए अपना पहला गोल मैच के 32 सेकेंड में ही किए और चार मिनट के अंदर 3-0 से बढ़त ले ली।

अभिषेक तिग्गा ने 35 सेकेंड के अंदर ही पहला गोल दागा

उन्होंने बताया कि चार से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में आज अपने दूसरे मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी गुजरात को 20-0गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

झारखंड सब जूनियर पुरुष टीम सीनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हुए आज आक्रमक शुरुआत करते हुए अभिषेक तिग्गा ने 35 सेकेंड के अंदर ही पहला गोल दागा।

उन्होंने बताया कि झारखंड टीम में अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा आदि शामिल है।

झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार आदि ने बधाई दी है।

Share This Article