झारखंड : मांडर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर विधानसभा उप चुनाव की बुधवार को घोषणा होने के बाद विधानसभा (Assembly) क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है।

निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मांडर समेत 10 विधानसभा की खाली सीट पर उप चुनाव की घोषणा की है।

त्रिपुरा की चार, उत्तर प्रदेश की दो, झारखण्ड, दिल्ली, पंजाब और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीट पर 23 जून को वोट डाले जायेंगे।

उसी सीट पर उपचुनाव होना है

26 को वोटों की गिनती होगी। 28 जून को उप चुनाव की प्रक्रिया तक आचार संहिता लागू रहेगी।

उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में मांडर विधायक और झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।

दो साल से अधिक की सजा मिलने के कारण बंधु तिर्की की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो चुकी है। उसी सीट पर उपचुनाव होना है।

Share This Article