Latest Newsझारखंडझारखंड कांग्रेस की दो दिवसीय राज्यस्तरीय नव संकल्प कार्यशाला का आयोजन

झारखंड कांग्रेस की दो दिवसीय राज्यस्तरीय नव संकल्प कार्यशाला का आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कांग्रेस के उदयपुर में नव-संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए बुधवार को प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) ने रांची के संगम गार्डन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय नवसंकल्प कार्यशाला का आयोजन किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस को दिए गए कार्यक्रमों को जिन लोगों ने 110 दिनों में अथक प्रयास से सफल बनाया, वे सभी लोग बधाई के पात्र हैं।

खासतौर से संयोजक, समन्वयक, सह समन्वयक, जिला अध्यक्षगण एवं सदस्यता प्रभारी मुख्य रूप से शामिल है।

उदयपुर (Udaipur) के चिंतन शिविर में देश में भाईचारा, समाजिक, आर्थिक, राजनैतिक जैसे विषय पर चर्चा किया गया और उसका निचोड़ निकल कर हम सब के सामने आया जो तीन दिनों तक चर्चा हुआ वह बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।

 भावनाओं के अनुरूप कार्य करने का एक सशक्त माध्यम होगा

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इस कार्यशाला में हाल ही में नव चिंतन शिविर में लिए गये फैसले को आपके समक्ष रखा जायेगा और आगे का कार्यक्रम एवं संगठन सशक्तिकरण के ऊपर बात रखी जायेगी।

जिन लोगों ने नव संकल्प शिविर में हिस्सा लिया था वे अपने विषयों से आपको अवगत करायेंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि नव संकल्प शिविर में लिये गये फैसले कांग्रेस की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

हम सब को संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने क्षेत्र में जाना होगा। जिला प्रखंड एवं बूथ स्तर तक संगठन को धारदार बनाना है।

नव संकल्प कार्यशाला आमजनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने का एक सशक्त माध्यम होगा।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोडा, बन्धु तिकी, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री डॉ रामेश्व उरांव, बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...