Latest Newsझारखंडझारखंड : केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य साहियाओं...

झारखंड : केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के वेबसाइट का किया उद्घाटन, स्वास्थ्य साहियाओं का मानदेय बढ़ाने पर हुई चर्चा

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुजरात के केवड़िया में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में शामिल हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुजरात के केवड़िया में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है।

पांच से सात मई तक चलने वाले इस चिंतन शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया कर रहे हैं।

इस सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्रों से संबंधित नीतियों एवं कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा, आम लोगों के लाभ के लिए इन नीतियों एवं कार्यक्रमों के बेहतर कार्यान्वयन के तरीकों और साधनों की सिफारिश करना है।

कोरोना संक्रमण काल में साहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

टैंट सिटी नर्मदा, केवड़िया में आयोजित स्वास्थ्य चिंतन शिविर का उदघाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने किया। स्वास्थ्य चिंतन शिविर में झारखंड का प्रीतिनिधित्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा परिवार कल्याण विभाग अरूण कुमार सिंह एवं झारखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के कार्यक्रम निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह कर रहे हैं।

चिंतन शिविर के दौरान झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट https://www.nhp.gov.in/ का उदघाटन किया।

गुप्ता ने स्वास्थ्य साहियाओं का मानदेय बढ़ाने की जोरदार पैरवी की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य साहिया बहनें स्वास्थ्य सेवा में ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

चाहे टीकाकरण अभियान हो अथवा स्वास्थ्य संबंधित सहायता देनी हो। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी लगभग हर परियोजनाओं में इन साहियों की अच्छी सहभागिता रहती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की स्वास्थ्य संबंधी परियोजना में साहियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी जैसी होती है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में साहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img

Latest articles

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

खबरें और भी हैं...

रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर...

पुरी में मातम, समुद्र में डूबने से रांची की मां और बेटे की दर्दनाक मौत

Mourning in Puri: ओडिशा के पुरी में छुट्टियां मनाने गए रांची के एक प्रतिष्ठित...

करबिगवां का गौरव, गांव के बेटे पीयूष पांडेय बने पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक DGP

Piyush Pandey becomes DGP : कानपुर (महाराजपुर) से जुड़ी एक गर्व की खबर सामने...