झारखंड NHAI की चेयरमैन मंगलवार को करेंगी झारखंड NH प्रोजेक्ट की समीक्षा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की चेयरमैन अलका उपाध्याय मंगलवार को झारखंड एनएच प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

कोलकाता में होने वाली इस समीक्षा बैठक में पूर्वी क्षेत्र के सभी रिजनल पदाधिकारी भाग लेंगे।

लंबित योजनाओं को पूर्ण करने में क्या समस्या आ रही है

झारखंड से भी एक टीम इसके लिए कोलकाता रवाना हो गई है। राज्य अंतर्गत नेशनल हाइवे की स्थिति पर चर्चा की जाएगी, जितनी भी चालू योजनाएं हैं, उसकी जानकारी ली जायेगी।

लंबित योजनाओं को पूर्ण करने में क्या समस्या आ रही है। उस पर भी विस्तार से चर्चा की होगी। इसके अलावा अवार्ड किए गये परियोजनाओं की भी समीक्षा होगी।

Share This Article