Jharkhand : हॉकी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर 2 मई से

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर दो मई से रांची में शुरू होगा।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने रविवार को है जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 11 से 22 मई तक इंफाल मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के कैंप में चयनित हॉकी खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर दो मई को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू बालिका उच्च विद्यालय रांची में आयोजित है।

18 चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर

इस कैंप में कुल 29 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर दो से सात मई तक आयोजित होगी।

इनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा।

Share This Article