झारखंड : सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में टीम ने पुडुचेरी को किया पराजित

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने शनिवार को पहले मैच में पुडुचेरी को पराजित कर दिया।

झारखंड की टीम ने पहले मैच में प्रति 1.66 मिनट प्रति गोल के हिसाब से कुल 36 गोल किये।

यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी

झारखंड का अगला मैच 9 मई को हॉकी आंध्र प्रदेश के साथ है। झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो,सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज, कोच बिगन सोय और मैनेजर प्रतिमा तिर्की है।

झारखंड टीम के विजय होने पर अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह रजनीश कुमार मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, असरिता लकड़ा, सनातन विजय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

Share This Article