झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल निलंबित, नोटिफिकेशन जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल (Mines Secretary Pooja Singhal) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस बाबत कार्मिक विभाग ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

पूजा सिंघल (IAS Pooja Singhal) 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। पूजा सिंघल उद्योग विभाग की सचिव के पद पर तैनात थीं।

इसके अलावा उनके पास खान एवं भूतत्व विभाग सचिव के साथ झारखंड राज्य खनिज विकास लिमिटेड की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार था।

कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार निलंबन अवधि में (हिरासत से मुक्त होने के बाद) उनका मुख्यालय कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, रांची होगा। इस दौरान उनको जीवन निर्वहन भत्ता मिलता रहेगा।

सुमन सिंह से मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की जा रही है

उल्लेखनीय है कि फिलहाल, पूजा सिंघल ईडी की पांच दिन की रिमांड (ED Five-Day Remand) पर हैं। ईडी के अधिकारी लगातार उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

इस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ जा रही है। ED ने दो दिनों की लम्बी पूछताछ के बाद बुधवार को गिरफ्तार किया था।

उनसे शेल कंपनियों में निवेश, कैश की बरामदगी, मनरेगा घोटाले से संबंधित सवाल किये गये। ED के अधिकारियों के कई सवालों का पूजा सिंघल जवाब नहीं दे पायीं।

पूजा के करीबियों के खिलाफ भी ED लगातार छापेमारी कर रही है। एक दिन पूर्व कोलकाता में उनके करीबी अभिजीत सेन के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

गुरुवार सुबह से ईडी कारोबारी सरावगी बिल्डर्स (Saraogi Builders) के ठिकानों पर रांची में छापेमारी चल रही है।

बताया जा रहा है कि पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह से मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की जा रही है।

Share This Article