Latest Newsझारखंडराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप : फाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप (National Hockey Championship) में झारखंड के खिलाड़ियों ने शनिवार को कमाल कर दिया।

गोवा में चल रहे राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उड़ीसा को पेनाल्टी शूटआउट के सहारे पराजित कर पुरुष टीम फाइनल में पहुंच गई।

दूसरी ओर भोपाल में चल रहे सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर चार वर्ष बाद सेमीफाइनल में पहुंची। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शनिवार का दिन झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खुशियां लेकर आया है।

आज झारखंड हॉकी के दो दो टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर इतिहास रचा है तथा तीसरी टीम झारखंड पुरुष टीम जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में खेलने के लिए तमिलनाडु के लिए रवाना हुई।

गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल मैच में आज हॉकी झारखंड ने हॉकी उड़ीसा को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से पराजित कर लगातार दूसरे वर्ष फाइनल में जगह बनाई है।

आज के सेमीफाइनल मुकाबले में मैदानी खेल में दोनों ही टीमें एक एक गोल के बराबरी पर थी जिसके बाद इनका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में किया गया।

मैदानी खेल में 33 वें मिनट में हॉकी उड़ीसा ने झारखंड के ऊपर गोलकर 1-0 की बढ़त ले ली लेकिन ठीक उसके एक मिनट बाद ही 34 मिनट में झारखंड का अभिषेक तिग्गा ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को बराबरी पर ले लाया।

उसके बाद दोनों ही टीमें गोल करने में के लिए संघर्ष करते रहे और गोल ना कर पाई एवं दोनों टीमों का समापन तक एक-एक की बराबरी पर रहा।

इसके बाद दोनों टीमों का पेनाल्टी शूटआउट से निर्णय लिया गया। झारखंड के तीन खिलाड़ियों ने रोहित तिर्की, असीम एक्का और अभिषेक तिग्गा ने लगातार तीन गोल कर अपनी टीम को बढ़त दी।

झारखंड टीम अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान आदि शामिल है।

राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में झारखंड टीम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे हैं 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैच में आज हॉकी झारखंड की टीम ने हॉकी महाराष्ट्र को पेनाल्टी शूटआउट के सडन डेट में 5-4 गोल से पराजित कर चार वर्षों के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

आज के मैदानी खेल में दोनों टीमों काफी संघर्षपूर्ण रहा और दोनों ही टीमें अंत तक गोल करने के लिए संघर्ष करते रही। दोनों ही टीम गोल नहीं कर पाई जिसके कारण दोनों टीमों का मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया।

पेनाल्टी शूटआउट में भी झारखंड टीम और महाराष्ट्र की टीम प्रथम पांच गोल में तीन-तीन गोल कर बराबरी पर रही। उसके बाद मैच सडन डेथ से निर्णय में चला गया , जिसमें झारखंड टीम ने मैच जीता।

झारखंड टीम के गोलकीपर अंजलि बिंझिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और सात में तीन बॉल रोककर झारखंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज के पेनाल्टी शूटआउट के प्रथम पांच में झारखंड के वेतन डुंगडुंग, निराली कुजुर और रेशमा सोरेंग ने तथा सड़नडेथ में वेतन डुंगडुंग और रेशमा सोरेंग ने गोल की।

झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो आदि शामिल है। झारखंड टीम के सफलता पर अध्यक्ष भोला नाथ सिंह , शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह ने बधाई दी है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...