Homeझारखंडराष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने उत्तराखंड को 5-1...

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने उत्तराखंड को 5-1 से हराया

Published on

spot_img

रांची: गोवा में चल रहे 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मैच में हॉकी उत्तराखंड को 5-1 से पराजित कर जीत के साथ की शुरुआत की।

झारखंड टीम की ओर से विशाल लकड़ा ने लगातार तीन गोल कर गोल की हैट्रिक लगायी।

जबकि अमृत तिर्की तथा एडिशन मिंज ने एक-एक गोल किये। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मनोज कोनबेगी ने बताया कि चार से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में आज अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 5-1 गोल से पराजित कर जीत से शुरुवात की है।

झारखंड टीम की ओर से कप्तान अमृत मिंज ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल के टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रहा पाया और दो मिनट बाद ही 30 मिनट में उतराखंड़ के विशाल कुमार ने एक फील्ड गोल कर एक एक की बराबरी कर ली।

लेकिन झारखंड के विशाल लकड़ा ने 34वें, 50वें और 54अें मिनट में लगातार तीन फील्ड गोल हैट्रिक कर टीम को निर्णायक 4-1 से बढ़त दिलाई।

उन्होंने बताया कि झारखंड के फारवर्ड एडिशन मिंज ने मैच के अंतिम यानी 60वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 5-1 से विजय दिलाई।

उन्होंने बताया कि झारखंड टीम में अनमोल टेटे, असीम एक्का, रोहित तिर्की, अमृत तिर्की, अमित बा, घूरन लोहरा, अमन तिग्गा, रोहित प्रधान, अभिषेक तिग्गा, एडिशन मिंज, अमित सोरेंग, कुलदीप बारला, विजय भोय, विशाल लकड़ा, रोशन भेंगरा, अभिषेक तिर्की, अभिषेक कुजूर, राकेश बड़ा और टीम के कोच अनु राहुल मिंज शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...