Homeझारखंडराष्ट्रीय महिला हॉकी : झारखंड की टीम ने आंध्र प्रदेश को 10-0...

राष्ट्रीय महिला हॉकी : झारखंड की टीम ने आंध्र प्रदेश को 10-0 से हराया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने सोमवार को अपने दूसरे मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 10-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी।

झारखंड ने अभी तक इस प्रतियोगिता के दो मैच में कुल 46 गोल कर की है। यह जानकारी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।

उन्होंने बताया कि छह से 17 मई तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने आज अपने दूसरे मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 10-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई।

आज भी झारखंड की टीम की प्रमिला सोरेंग ने मैच के 30वें सेकेंड में ही पहला गोल कर विपक्षी टीम पर दबाव बना लिया।

दो मैचों में कुल 46 गोल

झारखंड टीम की ओर से प्रमिला सोरेंग ने दो गोल, एक और 30 मिनट में, अलबेला रानी टोप्पो दो गोल 38 और 40 मिनट में, रोशनी डुंगडुंग दो गोल 41 और 44 मिनट में तथा सुभासी हेमरोम 34 मिनट में, वेतन डुंगडुंग 11 मिनट में, एडलिन बागे 52 मिनट में और फुलमनी भेंगरा ने 60 मिनट में एक-एक गोल किया।

उन्होंने बताया कि झारखंड टीम ने पिछले मैच में हॉकी ली पुदुचेरी को 36-0 से पराजित की थी और अभी तक प्रतियोगिता के दो मैचों में कुल 46 गोल कर चुकी है।

झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, डिप्टी टोप्पो, सिमता मिंज, अलबेला रानी टोप्पो, प्रमिला सोरेंग, वेतन डुंगडुंग, सम्मी बड़ा, विनीता तिर्की, सुभासी हेमरोम, रानी कुमारी, सुशीला कुजुर, रोशनी डुंगडुंग, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, अमृता मिंज शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

रिम्स में तेज़ हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, दूसरे दिन भी जारी रही तोड़–फोड़

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिम्स परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने...

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

खबरें और भी हैं...