Homeझारखंडझारखंड में पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में NIA तीन नक्सलियों से कर...

झारखंड में पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में NIA तीन नक्सलियों से कर रही पूछताछ

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) लातेहार के चंदवा में चार पुलिसकर्मियों की हुई हत्या की साजिश में शामिल तीन आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

एनआईए के मुताबिक इन आरोपितों में चार्जशीटेड जहानाबाद जिले के सेवानन सलेमपुर निवासी राधेश्याम यादव उर्फ विमल यादव, लोहरदगा जिले का बुलबुल गांव निवासी सूरजनाथ खेरवार उर्फ गड्डू एवं लोहरदगा के ही इचावटंड गांव निवासी बिशुन दयाल नागेशिया शामिल हैं। तीनों भाकपा माओवादी के नक्सली हैं। पूछताछ में नक्सलियों ने एनआईए को कई अहम जानकारी दी है।

इसमें एक आरोपित झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर करने वाला 25 लाख के इनामी नक्सली राधेश्याम यादव उर्फ विमल यादव है। इसने 25 फरवरी को सरेंडर किया था।

इसके खिलाफ जहानाबाद में पांच, मसौढ़ी में एक, बारेसाढ़ में तीन, चंदवा में एक, छिपादोहर थाने में एक, गढ़वा के भंडरिया में 12, रमकंडा में एक और तमाड़ में एक कांड शामिल दर्ज है।

22 नवंबर की शाम को घटना को अंजाम दिया गया था

मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम ने बीते बुधवार को तीनों आरोपितों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया था।

एनआईए की ओर से कहा गया कि जांच के दौरान 22 नवंबर, 2019 को लुकुआ मोड़ में वाहन गश्त ड्यूटी पर तैनात चार पुलिस कर्मियों की हत्या, उनके हथियार और गोला बारूद की लूट में तीनों आरोपितों की भूमिका सामने आई है।

इस घटना को अंजाम देने के लिए भाकपा (माओवादी) के रवींद्र गंझू के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया था।

ये सभी माओवादी चूल्हा पानी पर्वत पर पहुंचे और दो-तीन दिनों के लिए बीरजंधा जंगल में डेरा डाला और पुलिस मुवमेंट क्षेत्र की रेकी की और घटना को अंजाम दिया।

उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए आए हुए थे। लातेहार में उस दिन भाजपा की बड़ी सभा थी। 22 नवंबर की शाम को घटना को अंजाम दिया गया था।

spot_img

Latest articles

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...

DSPMU में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: छात्रों ने सीखा पर्यावरण बचाने के तरीके

National Pollution Control Day at DSPMU: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन...

खबरें और भी हैं...

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...