पासवा ने कहा- स्कूल संचालन के लिए समय बदलने का आदेश दिये जाऐं

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय सारिणी में तत्काल बदलाव करते हुए सुबह छह से दस बजे तक या अधिक से अधिक 10.30 बजे तक ही स्कूल संचालित करने की अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया है।

दूबे ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो खुद इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है।

स्कूलों को बंद करने की जगह समय-सारिणी में बदलाव

इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा की थी। लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हीट वेव का असर देखा जा रहा है। लू चलने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं।

अभिभावक और शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है, तो इस पर राज्य सरकार को तुरंत निर्णय लेने की जरूरत है।

स्कूल संचालन के लिए समय बदलने का आदेश दिये जाऐं। पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज से कल एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी।

उन्होंने बताया कि झारखंड में पिछले दो वर्षाें के दौरान प्राथमिक स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हुआ है।

इसलिए पासवा की ओर से यह आग्रह किया गया जा रहा है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की जगह समय-सारिणी में बदलाव कर बच्चों को राहत दी जाए

Share This Article