झारखंड भाजपा में शामिल हुए प्रवीण सिंह और ताला मरांडी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता प्रवीण सिंह और पूर्व विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी फिर से मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा।

उनके साथ जेडीयू से इस्तीफा देने वाले 12 से अधिक नेता भी भाजपा में शामिल हुए। ताला मरांडी के भी समर्थक उनके साथ भाजपा में वापस आए।

बाकी पार्टियां अपने और अपने परिवार की चिंता करते हैं

मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि ताला मरांडी और प्रवीण सिंह के भाजपा में आने से पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस राज्य के माटी की पार्टी है, जो भी इस पार्टी में एक बार आ गया वह दूसरी पार्टी में आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाता।

बाबूलाल मरांडी ने भी भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया और कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो देश और समाज की चिंता करती है।

बाकी पार्टियां अपने और अपने परिवार की चिंता करते हैं। प्रवीण सिंह और ताला मरांडी ने सही समय पर सही निर्णय किया है। इनके आने से पार्टी काफी मजबूत होगी।

प्रवीण सिंह ने कहा कि बहुत दिनों तक पार्टी से दूर रहे लेकिन वे भाजपा से वैचारिक रूप से जुड़े रहे। एक बार फिर भाजपा में शामिल होकर सुकून मिल रहा है कि अपने घर में लौट चुके हैं।

Share This Article