डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को पूरे देश में मिला छठा स्थान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में बेहतरीन कार्य करने के लिए रामगढ़ जिले को मार्च की डेल्टा रैंकिंग में पूरे देश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।

स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में मार्च महीने में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को पांचवा, कृषि के क्षेत्र में आठवां, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास में सातवा एवं बुनियादी ढांचे में 15 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में सुधार के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर नियमित रूप से सभी विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा कर ससमय डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article