रिम्स निदेशक Dr कामेश्वर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद के कोरोना संक्रमित होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में वह दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब थी।

इसके बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई थी। अब रिपोर्ट आई तो वे कोरोना संक्रमित निकले।

कोरोना जांच कराने की अपील

रिम्स सूत्रों ने बताया कि अभी रिम्स निदेशक अपने सरकारी आवास में होम आइसोलेशन में हैं। उनके कांटेक्ट में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

कोरोना संक्रमित होने की वजह से सोमवार को रिम्स की परचेजिंग कमेटी की बैठक से भी वे दूर रहे। रिम्स निदेशक ने इस बीच उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Share This Article