रांची में आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने लिया जायजा

कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से प्रचार रथ भी रवाना किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय (Bhagwan Birsa Munda Memorial Garden cum Museum) में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 (Jharkhand Tribal Festival 2023) की तैयारी भव्य तरीके से चल रही है।

विश्व आदिवासी दिवस (World Tribal Day) (09 अगस्त) पर आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का गुरुवार को कल्याण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने जायजा लिया।

बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से प्रचार रथ भी रवाना किया गया

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल, प्रदर्शनी, फूड कोर्ट, सेमिनार, पार्किंग, VIP लाउंज, लाइट एंड साउंड शो तथा फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित स्थल, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था आदि के लिए अधिकारियों एवं इवेंट मैनेजमेंट टीम (Officials & Event Management Team) आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से प्रचार रथ भी रवाना किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अपर सचिव, आदिवासी कल्याण अजय नाथ झा, TRI निदेशक रणेन्द्र कुमार, निदेशक ITDA सुधीर बाड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी, संगीता शरण, खूंटी DPRO सैयद राशिद अख्तर, DPRO रांची डॉक्टर प्रभात शंकर, इवेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article