आसनसोल से बनारस और हावड़ा से पटना के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जसीडीह में होगा दोनों का स्टॉपेज

देवघर से भागलपुर के बीच वंदे मैट्रो ट्रेन बांका होकर चलेगी, गोड्डा से पटना के बीचे वंदे मैट्रो ट्रेन हंसडीहा व भागलपुर होते हुए पटना जाएगी

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची और पटना (Ranchi and Patna) के बीच वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) के परिचालन शुरू होने के बाद अब पूर्व रेलवे ने एक और बड़ा फैसला किया है।

आसनसोल से बनारस और हावड़ा (Banaras and Howrah) से पटना के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी दे दी है।

दोनों ट्रेनें जसीडीह व झाझा से होकर गुजरेंगी तथा दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज जसीडीह स्टेशन (Stoppage Jasidih Station) पर होगा। देवघर से भागलपुर और गोड्डा से पटना के बीच वंदे मैट्रो ट्रेन को चलाने की मंजूरी दे दी है।

देवघर से भागलपुर के बीच वंदे मैट्रो ट्रेन बांका होकर चलेगी। गोड्डा से पटना के बीचे वंदे मैट्रो ट्रेन हंसडीहा व भागलपुर (Train Hansdiha And Bhagalpur) होते हुए पटना जाएगी।

शगोड्डा सांसद के प्रस्ताव को मंजूरी

बताया जाता है कि गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे (Dr Nishikant Dubey) के प्रस्ताव उन चारों वंदे भारत ट्रेनों को उनके संसदीय क्षेत्र से चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दी है। सभी चारों ट्रेनों का परिचालन दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

इसमें आसनसोल से बनारस के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। पूर्व रेलवे, हावड़ा के डिप्टी सीएमइ ने डीएमइ ( डिविजन मैकेनिकल इंजीनियर ) को पत्र भेजकर ट्रेनों के परिचालन से संबंधित स्वीकृति भेज दी है। दिसंबर में इन ट्रेनों के परिचालन की समय-सारणी जारी हो जाएगी।

धनबाद होकर चल सकती है बनारस-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन

रेलवे धनबाद होकर बनारस-हावड़ा रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। इसके लिए कई स्तर पर तैयारी शुरू हो गयी है।

दो दिन पहले रेल मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बनारस से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की बात कही जा रही है।

ट्रेन सेवा शुरू होने से धनबाद, पारसनाथ समेत कई स्टेशनों के लोगों को फायदा होगा। पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar) ने बताया कि हावड़ा-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर विचार किया गया। हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे का काम शुरू किया जाएगा।

Share This Article