रांची विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी का कोरोना से निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विश्व हिंदू परिषद ( विहिप) के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी का निधन मंगलवार को रिम्स कोविड-19 सेंटर में हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

ध्रुवदेव तिवारी सरकारी सेवा में अभियंता के रूप में कार्यरत थे।

अवकाश प्राप्त करने के बाद वह विश्व हिंदू परिषद के रांची महानगर उपाध्यक्ष बने थे।

वर्तमान में लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।

विश्व हिंदू परिषद के संगठन में इनकी अग्रणी भूमिका रहती थी।

उनके निधन से विश्व हिंदू परिषद मर्माहत है। उनका निधन संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

वह पिछले सात दिनों से रिम्स में भर्ती थे। वह कोरोना से पीड़ित थे। इधर, देवघर के पूर्व जिला मंत्री पन्ना सिंह का भी मंगलवार को निधन हो गया।

Share This Article