देखें Video : PM मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को किया रवाना, रांची-हावड़ा…

इन राज्यों में झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा और गुजरात शामिल हैं

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन राज्यों में झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा और गुजरात शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन जल्द ही देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी। देश में 25 वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं।

अब उनमें नौ और ट्रेनें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने पिछले 9 वर्षों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है।

वंदे भारत ट्रेन के जरिये रांची-हावड़ा, पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय इन गंतव्यों के बीच वर्तमान में उपलब्ध सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे कम हो जाएगा।

सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

सीनियर DCM निशांत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद व विधायकों को आमंत्रण दिया गया था।

कार्यक्रम सुबह 10.45 से शुरू हुआ। ट्रेन का सामान्य परिचालन 27 सितंबर से होगा। ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 20898 रांची से सुबह 5.15 बजे खुलेगी व मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटा व खड़गपुर होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से ट्रेन संख्या 20897 दोपहर 3.45 बजे खुलेगी और रात 10.50 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन में बुकिंग शुरू है।

देखें Video : PM मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को किया रवाना, रांची-हावड़ा…-Watch Video: PM Modi flagged off 9 Vande Bharat trains, Ranchi-Howrah…

विभिन्न स्टेशनों के लिए ट्रेन का किराया (रुपये में)

रांची-हावड़ा – 2200 – 2045 – 1155 – 1030

मुरी- हावड़ा – 1980 – 1825 – 1040 – 920

कोटशिला-हावड़ा – 1915 – 1760 – 1010 – 890

पुरुलिया-हावड़ा – 1790 – 1635 – 955 – 830

चांडिल-हावड़ा – 1640 – 1485 – 875 – 755

टाटा-हावड़ा – 1510 – 1355 – 810 – 685

खड़गपुर-हावड़ा – 1055 – 900 – 585 – 460

रांची-पुरुलिया – 1070 – 915 – 590 – 470

रांची-टाटा – 1390 – 1235 – 750 – 625

रांची-खड़गपुर – 1825 – 1670 – 960 – 840

देखें Video : PM मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को किया रवाना, रांची-हावड़ा…-Watch Video: PM Modi flagged off 9 Vande Bharat trains, Ranchi-Howrah…

रांची रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल CP राधाकृष्णन, मंत्री हफीजुल हसन, सांसद संजय सेठ, आदित्य साहू, महुवा माझी, समीर उरांव मौजूद थे। राज्यपाल ने वंदे भारत में बैठे स्कूल के बच्चों से मिले और उन्हें चॉकलेट दी।

उन्होंने कहा भारत आगे बढ़ रहा है और झारखंड उसे Follow कर रहा है। आज झारखंड को वंदे भारत की दूसरी कनेक्टिविटी मिली, जो हावड़ा-बंगाल तक जायेगी। बंगाल एक पोर्ट है। इससे कनेक्टिविटी ग्रोथ (Connectivity Growth) में मदद करेगी।

Share This Article