Latest NewsझारखंडWheather Alert : झारखंड के इन जिलों में वज्रपात के साथ होगी...

Wheather Alert : झारखंड के इन जिलों में वज्रपात के साथ होगी जमकर बारिश, तापमान में होंगें बदलाव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : झारखंड में साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय होने से बुधवार से दो दिन तक बारिश की संभावना बन रही है।

साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय होने का कारण उत्तर पश्चिम भाग में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है । झारखंड में जिसका असर नौ फरवरी को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव के साथ होगा।

बारिश होने वाले ज़िले

इसी दिन राज्य के उत्तरी भाग में गढ़वा से लेकर साहेबगंज के बीच और बिहार की सीमा से सटे इलाके समेत मध्य भाग के रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला जिला में कहीं हल्की और कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

बफीर्ली हवा का बहाव

मौसम में बदलाव के दूसरे दिन दस फरवरी को राज्य के उत्तरी एवं मध्य के अलावा दक्षिण पूर्वी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

नौ और दस फरवरी को तापमान में दो से चार डिग्री सेसि की बढ़ोतरी होगी। वहीं 11 से मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में आसमान से बादल छंटने के साथ ही दो से चार डिग्री सेसि तक की गिरावट आएगी।

मौसम पूर्वानुमान में सुबह में राज्य के मैदानी भाग, वन क्षेत्र और नदी तट वाले इलाके में सुबह में धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

बताया गया कि अभी उत्तर पश्चिम दिशा से बफीर्ली हवा का बहाव हो रहा है। इसके असर से कंपकंपी वाली ठंड अभी कायम रहेगी।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 7.0 डिग्री सेसि दर्ज किया गया।

वहीं, रांची समेत छह शहरों में अभी भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है, जो सामान्य से कम है।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...