झारखंड

रांची में रिटायर फौजी के SBI दीपाटोली ब्रांच के बैंक अकाउंट से 75 हजार की निकासी, मामला दर्ज

साइबर डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कराया गया है, मामले का अनुसंधान जारी है

रांची: साइबर ठगों ने बीआईटी के गेतलातू निवासी रिटायर फौजी को शिकार बनाते हुए उनके खाते से 75 हजार रुपये उड़ा लिये।

फौजी के साथ यह दूसरी घटना है। पहली बार उनके खाते से मई से अगस्त 2021 में अलग अलग तारीखों में कुल 37 हजार एक सौ 12 रुपये उनके खाते से गायब कर दिये गये थे।

पीड़ित रंजन सिंह ने रविवार को बताया कि उनका खाता एसबीआई दीपाटोली में है। देश सेवा से मुक्त होने के बाद उन्हें मिलने वाले पेंशन से उनका घर चलता है।

साइबर अपराधियों द्वारा उनके खाते से बार बार पैसे निकाल लेने से उनकी कमर टूट गयी। सिंह ने बताया कि उनके खाते से पैसे निकलने की कोई सूचना उनके मोबाइल पर नहीं आया। इससे उन्हें कोई जानकारी नहीं हो सकी।

30 जनवरी को बैंक जाने पर उन्हें उनके खाते में पैसे नहीं होने की जानकारी मिली। बैंक मैनेजर से भी बात किया लेकिन उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिला।

इसके बाद थक हार कर खाता अपडेट कराने के बाद शिकायत लेकर साइबर थाना पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

रंजन सिंह ने बताया कि बैंक से निकले स्टेटमेंट के मुताबिक पैसा बंगलुरू और नवादा से पैसा निकासी की गयी है।

साइबर डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कराया गया है। मामले का अनुसंधान जारी है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker