Latest NewsझारखंडJAP-10 के सिपाही पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, हावड़ा की...

JAP-10 के सिपाही पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, हावड़ा की शादीशुदा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पश्चिम बंगाल के हावड़ा (Howrah, West Bengal) की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने जैप-10 के सिपाही भरत पाठक (Bharat Pathak) पर शादी का झांसा देकर से Rape करने का आरोप लगाया है।

चुटिया थाने में महिला ने दर्ज कराई FIR

महिला का कहना है कि अलग अलग होटलों में शादी का झांसा देकर भारत पाठक ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया और एक लाख रुपये भी ठग लिया।

दुष्कर्म के बाद महिला को अपने घर ले जाने का झांसा देकर रांची स्टेशन पर लाया और वहां छोड़ कर भाग गया। महिला ने इसके बाद चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

फेसबुक के माध्यम से हुई जान-पहचान

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, महिला का पति से संबंध खराब है। Facebook के माध्यम से भरत पाठक से उसकी बातचीत शुरू हुई।

साल 2022 में हावड़ा से जबरन देवघर ले आया और वहां फिर से मंदिर में शादी कर एक होटल में सात दिन तक रखा।

वहां लगातार शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाते रहा। बाद में महिला वहां से भाग कर हावड़ा चली आई। भरत पाठक 2023 में महिला के घर हावड़ा पहुंचा और वहां से उसे लेकर रांची आ गया।

अपने घर वालों से मिलाने की बात कह कर उसे होटल से रांची स्टेशन (Ranchi Station) पर ले गया और वहां छोड़ कर भाग गया।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...