Latest Newsझारखंडबहुमुखी प्रतिभा का धनी है रांची का नन्हा विवान

बहुमुखी प्रतिभा का धनी है रांची का नन्हा विवान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली की पहली कक्षा के छात्र विवान शौर्या (Vivaan Shaurya) ने 129 पेंटिंग बनायी है।

विवान की उम्र अभी सिर्फ छह वर्ष का है। पेंटिंग बनाने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2022 (India Book of Records 2022) में विवान का नाम दर्ज किया गया है।

विवान ने बड़े आकार A3 साइज और उससे भी बड़े आकार के पेपर पर 129 पेंटिंग्स ऑयल पेस्टल रंगों (Oil Pastel Shades) से बनाई है।

इसके अलावा उसने एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी कई पुरस्कार जीते हैं। पेंटिंग्स (Paintings) बनाते हुए वीडियो भी बनाया है।

इसके लिए विवान को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल दिये गये हैं। इस उपलब्धि के लिए माता-पिता समेत परिवार के सदस्य विवान पर गर्व कर रहे हैं।

129 पेंटिंग्स को बनाते हुए वीडियो बनाया

विवान ने गणेश भगवान, गौतम बुद्ध, श्रीकृष्ण, समुंद्री जीवन, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, प्रकृति, अंतरिक्ष सहित 129 पेंटिंग्स बनायी है।

विवान ने 129 पेंटिंग्स को बनाते हुए वीडियो बनाया और उस वीडियो को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स को भेज दिया। वीडियो  का सत्यापन (Verification) करने के बाद उसके इस रिकॉर्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।

विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार खुद भी प्रख्यात चित्रकार हैं

विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार (Dhananjay Kumar) खुद भी प्रख्यात चित्रकार हैं। कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के संथापक हैं।

उन्होंने बताया कि विवान ने दो वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनानी शुरू कर दिया था। छोटे से उम्र से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में चित्रकारी सीख रहा था।

लॉकडाउन के दौरान भी पेंटिंग बनाकर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पुरस्कार जीते

लॉकडाउन (lockdown) के समय का सदुपयोग कर विवान ने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनाई।

इस दौरान विवान ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये।

एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी कई पुरस्कार जीते विवान की माता रजनी कुमारी ने बताया कि विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा बड़े-बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार (Prize) जीत चुका है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...