मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले रांची के नये उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला के नए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

उल्लेखनीय है कि रांची के नये उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है।

सिन्हा ने निवर्तमान उपायुक्त छवि रंजन से प्रभार लिया। राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) 2011 बैच के आईएएस हैं।

Share This Article