Homeझारखंडरांची के सेल्स मैनेजर की सुपारी लेने वाला पलामू में धराया

रांची के सेल्स मैनेजर की सुपारी लेने वाला पलामू में धराया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: रांची (Ranchi) के Sales Manager अंजनी कुमार सिन्हा (Anjani Kumar Sinha) की हत्या की सुपारी लेने वाला गढ़वा (Garhwa) का अपराधी छोटू रंगसाज को एक वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया है।

छोटू रंगसाज को शहर थाना की पुलिस ने गढवा से गिरफ्तार कर लाई है। इसकी पुष्टि जिले के SP चंदन कुमार सिन्हा ने की है।

उन्होंने बताया कि कारोबारी की हत्या में छोटू रंगसाज का कनेक्शन था। इस कारण उसे गिरफ्तार कर लाया गया है।

शहर थाना में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने छोटू रंगसाज से इस संबंध में पूछताछ की है।

रांची ले जाने के क्रम में उनकी मौत

18 जून 2022 की की दोपहर 3.15 बजे रेड़मा चौक सब्जी मंडी में रांची के कडरू (Kadru) के रहने वाले मोटर पार्ट्स कंपनी (Motor Parts Company) काफिला के सेल्स मैनेजर अंजनी कुमार सिन्हा की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी।

अंजनी कुमार सिन्हा की हत्या करने के लिए छोटू रंगसाज ने दो लाख की सुपारी ली थी। रांची ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई थी।

मोटर पार्ट्स कंपनी (Motors Parts Company) का सेल्स मैनेजर होने के कारण अंजनी का अक्सर डालटनगंज (Daltonganj) आना जाना होता था।

अंजनी डालटनगंज में अन्य कारोबारियों के साथ साथ स्टार मोटर्स के अमजद हुसैन उर्फ गुड्डू को भी सामान देते थे।

अमजद काफिला मोटर पार्ट्स के कारोबार से नुकसान झेल रहा था। अमजद इस कंपनी का हॉल सेलर था।

उसने कई बार सेल्स मैनेजर को केवल उसे ही प्रोडक्ट सप्लाई करने को कहा था, लेकिन सेल्स मैनेजर अन्य व्यवसायियों को भी प्रोडक्ट सप्लाई कर रहे थे।

इससे अमजद परेशान था। करीब 1 वर्ष से अमजद सेल्स मैनेजर से माल लेना बंद कर दिया था।

बकाया पैसे देने बुलाया गया रांची से

सेल्स मैनेजर का उस पर एक लाख 55 हजार बकाया भी था और इसके लिए कई बार तकादा भी किया गया था, लेकिन अमजद पैसे देने को तैयार नहीं था।

लगातार पैसे की मांग करने पर अमजद ने अंजनी की हत्या की योजना बनाई और अपने पूर्व परिचित और गढ़वा (Garhwa) के चर्चित अपराधी छोटू रंगसाज को दो लाख में हत्या की सुपारी दे दी।

प्लानिंग के तहत फोन कर अंजनी को उसके बकाया पैसे देने के लिए रांची से बुलाया गया और फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...