झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने स्थगित की प्रवेश परीक्षा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मॉडल स्कूल नामांकन प्रवेश परीक्षा एवं नेतरहाट आवासीय विद्यालय के तर्ज पर संचालित विद्यालय इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा 14 और 15 मई को प्रस्तावित थी। बताया जाता है कि परीक्षा अब जून में ली जायेगी।

हालांकि, परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है। विद्यालयों में नामांकन को लेकर फॉर्म जमा करने की तिथि भी बढ़ा दी गयी है।

Share This Article