‘न्यूड’ फोटोशूट कराने के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर रणवीर सिंह

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेन्स को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer singh) एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट (Nude photoshoot) कराया है , जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में रणवीर बिना कपड़ों के कारपेट पर लेटे नजर आ रहे हैं। तो किसी तस्वीर में वह दोनों पैर मोडकर बैठे हैं और स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं।

रणवीर ट्रोलर्स के निशाने पर आए

रणवीर का यह फोटोशूट काफी बोल्ड है। वहीं इस फोटोशूट (Photo shoot) की तस्वीरों के सामने आते ही रणवीर सिंह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, “बस कर भाई।” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “लोग इस समय रणवीर से यही सवाल कर रहे हैं, ‘भाई क्या कर रहा है तू…’

सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर कई तरह के मीम्स भी बन रहे हैं। तो वहीं कुछ उनकी तुलना मिलिंद सोमन से कर रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब रणवीर ट्रोलर्स के निशाने पर आए हैं।

रणवीर के वर्कफ़्रंट (Work front) की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय करते नजर आयेंगे।

Share This Article