Homeक्राइमझारखंड में यहां नर्सिंग होम में विवाहिता के साथ बलात्कार, महिला हुई...

झारखंड में यहां नर्सिंग होम में विवाहिता के साथ बलात्कार, महिला हुई डिप्रेशन का शिकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम (Private Nursing Home) में एक विवाहिता के साथ बलात्कार (Rape) किये जाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 04 जून 2022 को घटित हुई थी जिसके बाद पीड़िता डिप्रेशन (Depression) का शिकार हो गई थी। हालांकि पीड़िता द्वारा इस मामले को लेकर नगर थाना में 02 दिसंबर 2022 को एफआइआर कराई गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी मोहम्मद सरफराज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़िता जिले के सरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है।

जान से मारने की धमकी देकर किया बलात्कार

पीड़िता का कहना है कि 2 जून 2022 को वह अपनी मां का इलाज करवाने गिरिडीह शहर के एक नर्सिंग होम (Nursing Home) आयी थी। इसी नर्सिंग होम में मो सरफराज भी अपने मां का इलाज करवा रहा था।

4 जून 2022 की रात लगभग साढ़े नौ बजे अचानक उसकी मां के पैर में दर्द होने लगा तो वह डॉक्टर को बुलाने के लिए कमरे से बाहर निकली।

इसी बीच मो. सरफराज ने उससे पूछा कि वह किसे खोज रही है। इस पर पीड़िता ने उससे कहा कि वह डॉक्टर खोज रही है। यह सुन मो. सरफराज ने उससे कहा कि डॉक्टर ऊपर वाले तल्ला में है और उसे सीढ़ी की ओर से रास्ता दिखला दिया।

इसके बाद पीड़िता डॉक्टर को खोजने के लिए सीढ़ी पर चढ़ने लगी। इसी दौरान मो सरफराज ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

जब वह चिल्लाने की कोशिश की तो मो सरफराज ने उसे गोली मार देने तथा छत से नीचे फेंक देने की धमकी दी। फिर उसके साथ बलात्कार किया।

पति को मारने की धमकी दिया था शख्स ने

बलात्कार करने के बाद मो सरफराज ने पुन उसे धमकी दी कि अगर वह इस घटना के बारे में किसी से कुछ कहेगी तो वह उसे तथा उसके पति को जान से मार कर फेंक देगा।

इस घटना से वह डिप्रेशन (Depression) में चली गई। फिर उसने अपना इलाज रांची के एक डॉक्टर से करवाया। और फिर 2 दिसंबर 2022 को हिम्मत कर पुलिस के पास FIR दर्ज कराने पहुंची।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...