खूंटी में फिर एक मासूम के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी:  जिले में फिर एक नाबालिग बच्ची दुष्कर्म (Rape) का शिकार हो गयी। कर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में स्वजनों के साथ रांची से आयी एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना प्रकाश में आयी है।

बुधवार रात घटित इस घटना को लेकर गुरुवार को पीड़िता के साथ उसके स्वजन व अन्य ग्रामीण कर्रा थाना पहुंचे और थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) करायी।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित काटमकुकु गांव निवासी प्रबिल सांगा (23) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने स्वजनों के साथ बुधवार देर शाम गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आयी थी।

शादी समारोह (Wedding ceremony) से रात लगभग 10 बजे आरोपित उसे अगवा कर एक खेत में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ वहां दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद रात में ही पीड़िता ने जब अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी, तब लोगों को बच्ची के साथ घटित घटना की जानकारी मिली।

Share This Article