गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, पति-पत्नी की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के चैनपुर प्रखंड के बेंदौरा पंचायत अंतर्गत दतरा गांव में बुधवार सुबह भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति की दबकर मौत (Death) हो गई।

हादसे के वक्त दोनों पति-पत्नी जुएल कुजूर (70) व बेरथा कुजूर (68) कमरे में सो रहे थे।

पीड़ित परिवार को हर संभव दिया जाएगा मदद

ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को मलबे (Rubble) से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

पीड़ित परिवार के लिए तत्काल व्यवस्था के तहत 50 किलो चावल उपलब्ध कराया। साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार (Victim Family) को हर संभव मदद किया जाएगा।

पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए गुमला सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया है।

Share This Article