प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ उत्पलकांत नहीं रहे, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार-झारखंड के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उत्पलकांत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया।

उन्होंने दिल्ली (गुरुग्राम) के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। 72 वर्षीय डॉक्टर उत्पलकांत बीमार चल रहे थे और दिल्ली के मेदांता में उनका इलाज चल रहा था।

पटना जिले के बिक्रम के अमहरा के रहने वाले उत्पलकांत जरूरतमंद बच्चों का इलाज मुफ्त में करते थे तथा समय-समय पर गांवों में जांच शिविर भी लगाया करते थे। उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह विधायक हैं।

डॉ. उत्पलकांत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन के समाचार से मुझे काफी दुख पहुंचा है।

उनका निधन चिकित्सीय जगत के अपूरणीय क्षति है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया।

Share This Article