Latest NewsUncategorizedखुदरा महंगाई दर मई महीने में घटकर 7.04 फीसदी पर

खुदरा महंगाई दर मई महीने में घटकर 7.04 फीसदी पर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: महंगाई के र्मोचे पर आम आदमी (Common man) को राहत देने वाली खबर है।

खाने-पीने की वस्तुएं सस्ती होने से खुदरा महंगाई दर मई 2022 में घटकर 7.04 फीसदी पर आ गई, जबकि अप्रैल में यह 7.79 फीसदी थी

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistics Office) के आंकड़ों के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर मई, 2022 में घटकर 7.04 फीसदी रही, जबकि अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी पर थी। वहीं, पिछले साल मई में खुदरा महंगाई दर 6.3 फीसदी थी।

आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मई, 2022 में घटकर 7.79 फीसदी रही है, जो पिछले महीने 8.31 फीसदी रही थी।

महंगाई दर के अनुमान को 5.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया

हालांकि, खुदरा महंगाई दर यानी मुद्रास्फीति (Inflation) लगातार पिछले पांच माह से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने इस महीने मौद्रिक नीति समीक्षा में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 5.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।

RBI मौद्रिक नीति (Monetary policy) पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई दर पर गौर करता है। दरअसल सरकार ने रिजर्व बैंक को महंगाई को 2 फीसदी घट-बढ़ के साथ 4 फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...