‘Femina Miss India’ के फाइनल राउंड में पहुंची राज्य की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य की पहली आदिवासी महिला रिया तिर्की फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India) के फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं।

रविवार से शुरू हुए इस प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता में रिया झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रविवार को ट्वीट कर रिया को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। रिया तिर्की को झारखंड की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि रिया तिर्की (Riya Tirkey) आदिवासी समुदाय से आने पहली महिला हैं जो फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले तक पहुंची हैं।

रिया तिर्की रांची स्थित विवेकानंद विद्यामंदिर (Vivekananda Vidyamandir) की छात्रा रह चुकी हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित पीबी सिद्धार्थ कालेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से कालेज की शिक्षा पूरी की है।

वह एक मॉडल और अभिनेत्री भी हैं। रिया तिर्की ने वर्ष 2015 में इस प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी थी। करीब आठ वर्षों तक लगातार कड़ी मेहनत करने के बाद वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

फाइनल के लिए टॉप-31 में रिया ने बनाई जगह

रिया तिर्की ने साल 2015 से अपना करियर शुरू किया था। आठ साल की लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण के बाद उन्होंने आखिरकार फेमिना मिस इंडिया 2020 के टॉप 31 राज्य विजेताओं में जगह बनाई है।

इस संबंध में रिया तिर्की ने बताया कि ‘मुझे फाइनलिस्ट की सूची में चुना गया है। मुझे सच में ऐसा लग रहा है जैसे कोई सपना सच हो गया हो।

मेरी सफलता इस बात का सबूत है कि एक मौका आपके पूरे जीवन की दिशा बदल सकता है।‘ उन्होंने कहा कि वह एक उद्यमी बनने की इच्छा रखती हैं जो आदिवासी संस्कृति (Tribal Culture) को बढ़ावा दे सके।

वे समाज में बदलाव लाना चाहती हैं और अपने आदिवासी समुदाय की आवाज बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “मेरे सामाजिक कार्यों में जानवरों को बचाना और लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करना शामिल है।

मैं भारतीय जनजातीय (Indian Tribal) लोगों के उत्थान और पूरे देश को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहती हूं।“

Share This Article