सरायकेला में सड़क दुर्घटना : डिवाइडर से टकराई बोलेरो, चालक की मौत

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत NH- 33 स्थित ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में Bolero चालक की मौत (Death) हो गई, जबकि बोलेरो में सवार जमशेदपुर के भुईयाडीह पटेल नगर और आसपास की रहने वाली सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सभी घायलों को MGM Hospital ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी सत्संगी थे। वे गुरु भाई की मौत की सूचना पर रांची जा रहे थे। इसी दौरान चौका ओवर ब्रिज के ऊपर चालक के अचानक Brake मारने से बोलेरो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया।

घायलों को रेस्क्यू करने में स्थानीय लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। चालक बोलेरो में ही फंस गया था। हालांकि, उसे जिंदा निकाला लिया गया लेकिन MGM पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।

बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया

उल्लेखनीय है कि NHI द्वारा सड़क पर काम किया जा रहा था। इसको लेकर बैरिकेडिंग (Barricading) की गई थी। हालांकि, चालक इतनी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था कि उसे बैरिकेडिंग नजर नहीं आया और वह तेजी से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

अचानक बैरिकेडिंग पर नजर पड़ी तो उसने जोरदार ब्रेक मारी। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर (Dividers) से टकरा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article