Homeझारखंडझारखंड में RPF जवान को फांसी की सजा, 4 लोगों की बेरहमी...

झारखंड में RPF जवान को फांसी की सजा, 4 लोगों की बेरहमी से की थी हत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: ADJ वन शेषनाथ सिंह की अदालत ने धारा 302 के तहत गुरूवार को एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में RPF जवान पवन कुमार सिंह को फांसी की सजा सुनाई है।

लोक अभियोजक (Public Prosecutor) आरबी राय ने बताया कि धारा 307 में 10 साल की सजा, 10 हजार रुपए जुर्माना, नहीं देने पर अतिरिक्त एक साल की सजा, 27 आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत 7 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना, नहीं देने पर अतिरिक्त एक साल की सजा सुनाई गई है।

पवन कुमार सिंह को दोषी करार

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिले में वर्ष 2019 में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या RPF जवान पवन कुमार सिंह ने कर दी थी।

RPF जवान पवन कुमार सिंह के खिलाफ 16 लोगों की गवाही हुई थी। इसके अलावा अनुसंधानकर्ता (Researcher) संजीव बेसरा ने भी अपना बयान न्यायालय (Court) में दर्ज कराया था। सभी गवाहों के बयान के आधार पर पवन कुमार सिंह को दोषी करार दिया गया था।

रेलवे क्वार्टर 10 में चार लोगों की हत्या

17 अगस्त 2019 की रात बरकाकाना ओपी क्षेत्र (Barkakana OP Area) के रेलवे क्वार्टर 10 में चार लोगों की हत्या हुई थी।

RPF जवान पवन कुमार सिंह ने अपनी गर्भवती (Pregnant) प्रेमिका वर्षा देवी उर्फ मीना देवी, प्रेमिका के पिता अशोक राम, प्रेमिका की मां लीलावती देवी की हत्या कर दी थी। इस वारदात (Incident) में सुमन कुमारी और संजय राम भी जख्मी हुए थे।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...