झारखंड के 4853 पुलिसकर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए 5.90 करोड़ स्वीकृत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस शिक्षा कल्याण कोष से झारखंड के 4853 पुलिसकर्मियों के बच्चे को पढ़ाई के लिए 5.90 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। बीते 12 अगस्त को Police मुख्यालय में शिक्षा कोष को लेकर हुई बैठक में राज्य भर के पुलिसकर्मियों के बच्चे की उच्च स्तरीय पढ़ाई लिखाई के लिए अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई है।

अब पुलिसकर्मियों (Policemen) के बच्चों को पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा। इसके लिये जरूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गई है। पुलिसकर्मियों के बच्चे की पढ़ाई लिखाई के लिए Police शिक्षा कोष से करोड़ों रुपये बांटे गए हैं, जिसमें रांची Police के 464 पुलिसकर्मी के बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

झारखंड पुलिस में तैनात कई पुलिसकर्मी के बच्चे IIT, मेडिकल की पढ़ाई में जुटे है

Police मुख्यालय में शिक्षा कोष को लेकर हुई बैठक में राज्य भर के पुलिसकर्मियों के उच्च स्तरीय पढ़ाई लिखाई के लिए अनुदान राशि स्वीकृत कर दी गई है। मेडिकल, इंजीनियरिंग के छात्रों को 25 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। स्नातक (Graduate) की पढाई करने वाले को 12 हजार रुपये और स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्रा को छह हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) में तैनात कई पुलिसकर्मी के बच्चे IIT, मेडिकल की पढ़ाई में जुटे हैं। इन छात्रों को अनुदान की राशि मिलने से सहूलियत होगी। रांची जिला बल में तैनात उदय कुमार शर्मा के पुत्र शुभम सौरभ IIT खडगपुर के छात्र है, जिसे अनुदान के रूप में 25 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

महिला आरक्षी सुनीता कुमारी की पुत्री अंकिता चौधरी इंदौर स्थित एक मेडिकल कॉलेज (Medical College) की छात्रा है, जिसे अनुदान के रूप में 25 हजार रुपये मिलेगा। गुमला में तैनात हवलदार कालीदास मुर्मू के बेटी मालती मुर्मू MBBS की पढाई कर रही है, जिसे अनुदान के रूप में 25 हजार रुपये मिलेगा।

Share This Article