Homeझारखंडझारखंड में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, लाठी चार्ज

झारखंड में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, लाठी चार्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के गढ़वा (Garhwa) जिला मुख्यालय में गुरुवार को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनसनी गर्ल अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ।

कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि भीड़ बेकाबू हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने भोजपुरी अभिनेत्री के साथ बदसलूकी (Misbehavior) कर दी। फिर इस कदर हंगामा हुआ कि पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी।

नेताओं ने इस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित किया

कई लोगों को चोटें आई हैं। हंगामे के दौरान सैकड़ों कुर्सियां तोड़ डाली गईं। अक्षरा सिंह और उनके साथी कलाकारों ने नाराज होकर कार्यक्रम छोड़ दिया। यह कार्यक्रम सत्ताधारी जेएमएम (Ruling JMM) की ओर से आयोजित किया गया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) की अगुवाई में सत्ताधारी गठबंधन ने गुरुवार से खतियानी जोहार नामक कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में रैलियां आयोजित की जा रही हैं।

गढ़वा में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य नेताओं ने इस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। इसके बाद इसी मंच पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और निशा सिंह का नृत्य-गीत का कार्यक्रम होना था।

गुस्साए लोगों ने पंडाल में भी तोड़फोड़ की

बताया गया कि भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह स्टेज पर पहुंचीं तो उसी दौरान वहां उपस्थित लोग बेकाबू हो गए। कुछ लोगों ने शोर मचाते हुए कई कुर्सियां तोड़ दी। उन्हें नियंत्रित करने की कोशिशें विफल रहीं तो अक्षरा सिंह मंच से जाने लगीं।

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम बीच में छोड़ने के बाद महोत्सव (Festival) में आए लोगों ने उपद्रव करना शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। इसके बाद उनके सहयोगी ने जैसे-तैसे उन्हें निकाल कर ले गए। गुस्साए लोगों ने पंडाल में भी तोड़फोड़ की।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...